{"_id":"6877b76bb4b1cfef0a095ae9","slug":"bihar-news-samrat-chaudhary-says-pm-modi-will-give-gift-of-7217-crores-to-bihar-from-motihari-on-july-18-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Visit: फिर बिहार आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी इस बार क्या-क्या दे जाएंगे, सम्राट चौधरी ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Bihar Visit: फिर बिहार आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी इस बार क्या-क्या दे जाएंगे, सम्राट चौधरी ने क्या कहा
Wed, 16 Jul 2025 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:00 PM IST
सार
PM Modi Bihar Visit: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का दिल बिहार के लिए धड़कता है और राज्य की जनता उनके इस स्नेह और प्रतिबद्धता के लिए आभारी है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 18 जुलाई 2025 को मोतिहारी में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के तहत बिहार की जनता को 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर राज्य के लिए गर्व का क्षण होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी 53वीं बार बिहार की यात्रा पर आ रहे हैं। ऐसा करने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
‘बिहार के विकास को मिल रही नई गति’
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दिल बिहार के लिए धड़कता है और राज्य की जनता उनके इस स्नेह और प्रतिबद्धता के लिए आभारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी की यात्राओं से बिहार जैसे पिछड़े राज्य को बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व गति मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: बारिश ने रोका पर्यटन; बिहार के इन दो जलप्रपातों की तरफ जाने पर लगाई गई रोक
विज्ञापन
रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री दरभंगा-नरकटियागंज रेलखंड के दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन में ट्रेक्शन सिस्टम के उन्नयन का कार्य भी शुरू होगा। यही नहीं, प्रधानमंत्री भटनी से छपरा ग्रामीण के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली की शुरुआत भी करेंगे। इसके अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेनों के लिए पाटलिपुत्र में अत्याधुनिक रखरखाव बुनियादी ढांचे की स्थापना का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे इस हाई-स्पीड रेल सेवा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा।
सड़क विकास की परियोजनाओं पर भी रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री एनएच-319 (पूर्व में एनएच-30) के 4 लेन आरा बाईपास (असनी से बावनपाली तक) के शिलान्यास के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण सड़कों की भी आधारशिला रखेंगे। इसमें एनएच-319 पर परैया (बोधगया) से मोहनिया (कैमूर) तक के हिस्से को 4 लेन बनाने की योजना प्रमुख है। इसके अलावा एनएच-3330 पर सरवन-चकाई मार्ग का सुधार और पक्के कंधों के साथ दो लेन में चौड़ीकरण, साथ ही कटिहार जिले में एनएच-81 का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण भी शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं बिहार की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी।
यह भी पढ़ें- Bihar: इंडिया गठबंधन के समर्थन में उतरे महात्मा गांधी के प्रपौत्र, बोले- बिहार को संघी ताकतों से बचाना जरूरी
‘अभूतपूर्व निवेश, बेहतर भविष्य’
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं सिर्फ बुनियादी ढांचे का विकास नहीं, बल्कि रोजगार, उद्योग और बेहतर जीवन स्तर की दिशा में भी बड़ा कदम हैं। 7217 करोड़ की इन योजनाओं से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों को आपस में जोड़ने, परिवहन सुगमता और आर्थिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।