फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhepura bihar news tushar gandhi great grandson of mahatma gandhi support mahagathbandhan bihar election

Bihar: इंडिया गठबंधन के समर्थन में उतरे महात्मा गांधी के प्रपौत्र, बोले- बिहार को संघी ताकतों से बचाना जरूरी

Wed, 16 Jul 2025 05:50 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 05:50 PM IST
सार

Bihar Election: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रप्रौत्र तुषार गांधी बुधवार को मधेपुरा पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन देना और जनसंपर्क के जरिए लोगों को एकजुट करना है।
 

विज्ञापन
madhepura bihar news tushar gandhi great grandson of mahatma gandhi support mahagathbandhan bihar election
मधेपुरा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते तुषार गांधी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। वे बदलो बिहार, लाओ नई सरकार अभियान के तहत 12 जुलाई को पश्चिम चंपारण के तुरकौलिया से पदयात्रा पर निकले हैं। बुधवार को वे सहरसा होते हुए मधेपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जिला परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में तुषार गांधी ने कहा कि यह यात्रा बिहार की करीब 25 आंदोलनकारी संस्थाओं के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से की जा रही है।

विज्ञापन


बिहार में आमलोगों की समस्याएं बरकरार
तुषार गांधी ने कहा कि कहा कि हम बिहार को संघी ताकतों से बचाना चाहते हैं। हमारा विरोध बीजेपी और आरएसएस से है। जो उनके साथ जाएगा, हम उसका भी विरोध करेंगे। इसी कारण हम महागठबंधन के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 20 वर्षों की सरकार में इमारतें और चौड़ी सड़कें जरूर बनी हैं, लेकिन जनता की मूल समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। चंपारण से शुरू इस यात्रा के दौरान जहां-जहां वे पहुंचे, वहां लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी कई समस्याएं बताईं। इस मौके पर शंभु शरण भारतीय, रामकृष्ण यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, संदीप यादव, हर्षवर्धन सिंह राठौर, निशांत यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

 

मधेपुरा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते तुषार गांधी। फोटो - अमर उजाला डिजिटल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते से तेजस्वी ने मांगी माफी, राजद ने कहा- भाजपा ने अपमान किया


चंपारण में कार्यक्रम से हटाया गया था
तुषार गांधी की यात्रा की शुरुआत चंपारण जिले के ऐतिहासिक स्थल तुरकौलिया से हुई, जहां कभी महात्मा गांधी ने किसानों के हक में आवाज बुलंद की थी। रविवार को वे उसी स्थल पर ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे पहुंचे, लेकिन वहां स्थानीय मुखिया विनय साह ने उन्हें मंच से जबरन हटवा दिया। इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर भी उठे थे। उनके साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरे बिहारवासियों की तरफ से तुषार गांधी से माफी मांगी है। तेजस्वी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और उनके विचारों एवं दर्शन का अनुयायी होने एवं देश की आजादी में उनके योगदान, समर्पण, त्याग व बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए मैं समस्त बिहारवासियों की ओर से तुषार गांधी जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed