फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated new hi-tech PMCH started with 1117 beds patna bihar

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत

Sat, 03 May 2025 07:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 May 2025 07:10 PM IST
सार

PMCH : दुनियां के दूसरे और सबसे बड़े हाईटेक अस्पताल पीएमसीएच का सीएम नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया। 5,540 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे इस विश्वस्तरीय अस्पताल में मरीजों के लिए फिलहाल 1117 बेड की व्यवस्था की गई है, जो बढ़कर 5,462 बेड होने वाला है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated new hi-tech PMCH started with 1117 beds patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी,मंगल पाण्डेय और विजय चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच का लोकार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगलपांडे, विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव मनोज कुमार सिंह के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

 

Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated new hi-tech PMCH started with 1117 beds patna bihar
पीएमसीएच में लगा बेड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

हाईटेक पीएमसीएच में 1117 बेड की व्यवस्था की गई है। PMCH की नई इमारत पूरी तरह आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस है। मरीजों को आईसीयू बेड्स से लेकर प्राइवेट रूम की फैसिलिटी मिलेगी। अलग-अलग विभागों के लिए ओपीडी इनडोर के अलावा 65 आईसीयू बेड, 44 आईसीयू बेड के साथ 100 प्राइवेट रूम, 10 डीलक्स रूम, दो सुपर डीलक्स रूम के साथ अल्ट्रा मॉडर्न ब्लड बैंक डिजिटल ओपीडी परफॉरमेंस मेडिकल की सुविधा दी गई है। इस अस्पताल में इसके अलावा हर विभाग के लिए अलग से ओपीडी रूम, ENT, बाल रोग, मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक्स और नेत्र रोग जैसे विभागों की सेवाएं शुरू की जा रही हैं। मरीजों और उनके परिजनों के लिए साफ-सुथरे वेटिंग एरिया, लिफ्ट और रैम्प की भी सुविधा दी गई है।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar Teacher: अब शिक्षकों की सैलरी सबसे पहले, फिर अफसरों का वेतन आएगा; तीन दिनों में टीचर पोस्टिंग भी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated new hi-tech PMCH started with 1117 beds patna bihar
पहले फेज का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

PMCH का विकास तीन फेज में किया जा रहा है। पहला फेज आज से शुरू हो रहा है। बाकी दोनों फेज में काम अभी चल रहा है। इन दोनों फेज के पूरे होने के बाद PMCH में कुल 5,460 बेड की सुविधा होगी। साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल बन जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 5,540 करोड़ लगा है, जिसकी शुरुआत 8 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। शुरुआत में इसे 7 साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे 5 साल में पूरा करने का निर्देश दिया है। यानी यह अस्पताल पूरी तरह से 2026 तक बनकर तैयार हो जायेगा।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट

विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated new hi-tech PMCH started with 1117 beds patna bihar
गेस्ट रूम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पीएमसीएच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होने जा रहा है। 5,540 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे इस विश्वस्तरीय अस्पताल में मरीजों के लिए फिलहाल 1117 बेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन बहुत जल्द यहां 5,462 बेड की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी। वहीं इस अस्पताल के छत पर एक हेलीपैड का प्रावधान किया गया है, जहां एयर एम्बुलेंस उतर सकती है। मंगल पांडे ने कहा इस अस्पताल का विस्तार होने के बाद बिहार सहित कई राज्य के लोग यहां आकर इलाज कर सकते हैं। उन्हें सभी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इलाज में मरीजों की अब कोई परेशानी नहीं होगी। हर तरह का इलाज अब इस अस्पताल में होगा। 

Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated new hi-tech PMCH started with 1117 beds patna bihar
22 फुट की ऊंची निरामया शिल्पकला की कलाकृति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पीएमसीएच की नई बिल्डिंग में इमरजेंसी में 22 फुट की ऊंची निरामया शिल्पकला की कलाकृति रखी गई है। मेटल की बनी इस शिल्पकृति को कलाकार मुकुल गोयल ने बनाया है, जिसे दिल्ली से मंगवाया है। इस कलाकृति में हेल्प, होप और हील का संदेश दिया गया है।  यह मूर्ति मां की गोद में बच्चा की प्रतिमूर्ति है। मूर्ति की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए मेडिकल से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पीएमसीएच, सर्जरी, नेफ्रॉलॉजी, इमरजेंसी, एनाटॉमी यूरोलॉजी, नर्स, डॉक्टर, पैथोलॉजी कॉडियोलॉजी, निकू, पिकू, गाइनी, ड्रर्माटोलॉजिस्ट जैसे दो सौ अधिक मेडिकल शब्दों का इस्तेमाल करके इस मूर्ति को बनाया गया है। शाम होते ही इस मूर्ति से कई तरह की रंगीन रोशनी निकलेगी। एक लाइट नीचे और ऊपर से चार लाइट इस मूर्ति के शब्दों को चरितार्थ करते दिखेंगे। यह मूर्ति मां की आंचल का एहसास कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed