फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Freedom fighter Sadhu Sharan Singh died in Jehanabad at age of 101 people paid emotional tribute

Bihar News: स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण सिंह का 101 वर्ष में निधन, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sat, 03 May 2025 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 May 2025 07:21 PM IST
सार

Freedom fighter Sadhu Sharan Singh: प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी व प्रखंड के सैदाबाद-परसाईन पंचायत के टीमलपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया साधु शरण सिंह का शुक्रवार को 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar News Freedom fighter Sadhu Sharan Singh died in Jehanabad at age of 101 people paid emotional tribute
भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिला शनिवार को अत्यंत शोक एवं गर्व के मिश्रित भावों के साथ अपने महान सपूत, स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण सिंह को अंतिम विदाई दिया। सिंह का निधन उनके पैतृक गांव टीमलपुर में हो गया। वे 101 वर्ष के दीर्घ जीवन में देश, समाज एवं मूल्यों के प्रति अपने अटूट समर्पण के प्रतीक बने रहे।

विज्ञापन


साधु शरण सिंह का जन्म 12 मई 1924 को जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत टीमलपुर गांव में हुआ था। उनका जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित रहा। युवा अवस्था में ही उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में भागीदारी ली। वे उन निर्भीक योद्धाओं में से थे, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने जीवन की परवाह न करते हुए सत्य, स्वराज और स्वतंत्रता के लिए जेल यातनाएं सही और कठोर परिस्थितियों में भी डटे रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने 1972 में स्वतंत्रता की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को स्वर्ण जयंती सम्मान पत्र प्रदान किया था। साधु शरण सिंह को यह गौरव तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा प्राप्त हुआ। यह सम्मान पत्र आज भी उनके परिजनों द्वारा बड़े गर्व से संरक्षित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति का जीवंत प्रमाण देता रहेगा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी सिंह  ने सामाजिक जीवन में सक्रिय रहते हुए ग्रामीण चेतना, स्वाभिमान एवं शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे स्थानीय स्तर पर न्याय प्रिय, संयमी एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व के रूप में हमेशा सम्मानित रहे।


उनकी अंतिम यात्रा के अवसर पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें: 'भारत के मुसलमान पाकिस्तान के हिमायती', भाजपा के एक विधायक का बयान

जहानाबाद जिला प्रशासन एवं समस्त नागरिक समाज की ओर से इस महान स्वतंत्रता सेनानी को शत-शत नमन करते हुए हम उनके चरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी देशभक्ति, निष्ठा और त्यागभावना हमेशा हमें प्रेरणा देती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed