फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Kaimur DM conducted surprise inspection of government school

Bihar: कैमूर डीएम ने किया सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर प्रधानाचार्य व वार्डन को किया निलंबित

Thu, 29 May 2025 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 05:22 PM IST
सार

Bihar: जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसमें कई कमरों में पंखे नहीं थे, छात्राओं के बिस्तरों पर चादर व जरूरी वस्त्रों की कमी पाई गई और चारों ओर गंदगी फैली थी।

विज्ञापन
Bihar: Kaimur DM conducted surprise inspection of government school
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत मिड डे मील के अवलोकन से हुई, जहां भोजन की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की गई। मेन्यू के अनुसार भोजन तो बना था, लेकिन उसकी गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई। साथ ही, भोजन परोसने की जगह पर साफ-सफाई का घोर अभाव देखा गया। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसमें कई कमरों में पंखे नहीं थे, छात्राओं के बिस्तरों पर चादर व जरूरी वस्त्रों की कमी पाई गई और चारों ओर गंदगी फैली थी। छात्राओं ने यह भी बताया कि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाचार्य और वार्डन को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम के कार्यक्रम से पहले हाजीपुर में चौकसी बढ़ी, गांधी सेतु पर 24 घंटे वाहन जांच का आदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद भी किया और उनकी शैक्षणिक स्थिति, रहन-सहन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य केंद्रित पढ़ाई की सलाह देते हुए तकनीकी और समग्र शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सुरक्षा के संबंध में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चौबीसों घंटे चालू रहें। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को भोजन, स्वच्छता और आवासन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं में अविलंब सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed