{"_id":"6713a836f94706544b0bfb8b","slug":"bihar-news-pnb-bank-csp-operator-robbed-at-gunpoint-in-motihari-in-morning-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हथियार के बल पर पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक से लूट, मोतिहारी में सुबह-सुबह हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हथियार के बल पर पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक से लूट, मोतिहारी में सुबह-सुबह हुई वारदात
Sat, 19 Oct 2024 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:08 PM IST
सार
Motihari News: जीतना थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी के जीतना थानाक्षेत्र के जीतपुर बेला निवासी अनिकेत कुमार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सीएसपी संचालक हैं। अनिकेत को बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट का शिकार बना दिया। यह घटना सुबह करीब 9:45 बजे हुई जब अनिकेत अपने घर से जुवाफर सेंटर के लिए लैपटॉप और रुपये लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अनिकेत कुमार जब जुवाफर सेंटर के पास पहुंचे, तो उन्होंने पहले से घात लगाए अपराधियों को देखा। इस दौरान अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाते हुए अनिकेत पर हमला किया। अपराधियों ने अनिकेत से 82,000 रुपये, लैपटॉप और कुछ ग्राहकों के कागजात छीन लिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लुटेरों की संख्या तीन थी और वे बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार थे। घटना के बाद जब तक स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी भाग चुके थे।
विज्ञापन
वहीं, जीतना थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधी बच नहीं पाएंगे।
इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।