फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Photo of youth with weapon goes viral again in Muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर में फिर वायरल हुआ हथियार के साथ युवक का फोटो, आरोपी पर कठोर कार्रवाई करेगी पुलिस

Mon, 06 May 2024 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 May 2024 01:21 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर एक युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Photo of youth with weapon goes viral again in Muzaffarpur
हथियार के साथ युवक का फोटो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर एक युवक का हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
दरअसल, मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र से एक युवक का अवैध हथियार लिए हुए एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे यह कहा जा सकता है कि आए दिन युवाओं का हथियार के साथ मौज-मस्ती करने का उन्माद काफी बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन के सख्ती दिखाने के बाद भी आए दिन कहीं न कहीं से अवैध हथियार के साथ कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल हो जा रहा है। हालांकि अभिभावकों को भी सोचना चाहिए कि अवैध हथियार रखना कानूनी जुर्म है, अपने बच्चों को सभी अभिभावक हथियार रखने का क्या परिणाम होगा, यह जरूर बताएं।
विज्ञापन

 
वहीं, मनियारी थानेदार उमाकांत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुआ है। उसमें एक युवक हथियार के साथ दिख रहा है। जांच-पड़ताल चल रही है। जल्द ही कठोर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed