फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Paramilitary forces on election duty in Vaishali celebrated Diwali in a unique way.

Bihar News: वैशाली में चुनाव ड्यूटी पर आए अर्धसैनिक बल ने अनोखे ढंग से मनाई दिवाली, जलाए दीये

Mon, 20 Oct 2025 09:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Oct 2025 09:48 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय पुलिस की ओर से केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। दिवाली की पूर्व संध्या पर भी जिले के सभी थाना प्रभारियों ने केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई के पैकेट भेंट कर त्योहार मनाया था।

विज्ञापन
Bihar News: Paramilitary forces on election duty in Vaishali celebrated Diwali in a unique way.
जवानों ने मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वैशाली जिले में दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग और सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

दिवाली ऐसा त्योहार है जिसे अपने घर से दूर रहकर भी भुलाया नहीं जा सकता। इसी कमी को दूर करने के लिए केंद्रीय बल के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपने कैंप में अनोखे अंदाज में दिवाली मनाई। कैंप में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई और सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार की मौजूदगी में जवानों ने सड़क पर फुलझड़ियां और छुड़छुड़ियां छोड़कर त्योहार का आनंद लिया।

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस की ओर से केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। दिवाली की पूर्व संध्या पर भी जिले के सभी थाना प्रभारियों ने केंद्रीय बल के जवानों को मिठाई के पैकेट भेंट कर त्योहार मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें;  भागलपुर की सभी विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, कुल 87 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

चुनाव और दिवाली-छठ जैसे बड़े पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन ने जिले के सभी चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में केंद्रीय बल की तैनाती की है। जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहकर सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं और सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस बीच, वैशाली एसपी और जिलाधिकारी लगातार केंद्रीय बल के अधिकारियों के साथ बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले वैशाली जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed