फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Married woman's body found burnt in the kitchen, brother accuses brother-in-law of murder

Bihar News: किचन में जली मिली विवाहिता की लाश, भाई ने लगाया बहनोई पर हत्या का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 08:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Aug 2025 08:53 AM IST
सार

Bihar: भाई ने आरोप लगाया कि रागनी को ससुर, सास और देवरों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। घटना के बाद घरवालों ने पहले पुलिस को सूचना देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पहाड़पुर थाना को इसकी जानकारी दी। इधर, पुलिस ने मृतका के पति धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Married woman's body found burnt in the kitchen, brother accuses brother-in-law of murder
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल के किचन से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान एकडेरवा निवासी धीरज कुमार की पत्नी रागनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मृतका के भाई प्रेम ने अपने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम जीजा का फोन आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि “तुम घर आ जाओ, तुम्हारी बहन बहुत झगड़ा कर रही है।” इसके बाद शनिवार सुबह जब वह बहन के घर पहुंचे तो देखा कि रागनी किचन में मृत अवस्था में जली पड़ी है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में सनसनीखेज चोरी: गेट काटकर लाखों के गहने पार, विरोध करने पर स्टाफ पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम के अनुसार, वर्ष 2014 में रागनी की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरज के छोटे भाइयों की शादी के बाद रागनी को ताने मिलने लगे। अक्सर कहा जाता था कि तुम्हारे मायके से कुछ नहीं आया, देखो यहां से कितना सामान आया है, तुम भी मायके से मंगाओ। इन्हीं बातों को लेकर उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

भाई ने आरोप लगाया कि रागनी को ससुर, सास और देवरों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। घटना के बाद घरवालों ने पहले पुलिस को सूचना देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पहाड़पुर थाना को इसकी जानकारी दी। इधर, पुलिस ने मृतका के पति धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed