सीवान में सनसनीखेज चोरी: गेट काटकर लाखों के गहने पार, विरोध करने पर स्टाफ पर जानलेवा हमला
Bihar: पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। जिसमें घटनास्थल से बंदूक की गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। इससे आशंका है कि चोर हथियारबंद थे और विरोध होने पर गोली चलाने की भी योजना में थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई एक बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। राजेंद्र पार्क स्थित प्रिंस ज्वैलर्स में अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलते हुए लगभग चार लाख रुपये के सोना-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान का मुख्य गेट चैनल कटर से काटकर भीतर प्रवेश किया और कीमती जेवरात समेट ले गए।
घटना के समय दुकान के बाहर सो रहे स्टाफ रंबू तुरहा ने संदिग्ध आवाज सुनकर हल्ला मचाने की कोशिश की, लेकिन तभी चोरों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। जिसमें घटनास्थल से बंदूक की गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। इससे आशंका है कि चोर हथियारबंद थे और विरोध होने पर गोली चलाने की भी योजना में थे। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
पढे़ं: सारण पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी मुन्ना मियां समेत छह गिरफ्तार
सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे, तो टूटा गेट और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस, फिंगरप्रिंट टीम और फॉरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस वारदात से इलाके के व्यापारी दहशत में हैं। व्यापारियों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि रात में नियमित और प्रभावी गश्त होती, तो इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं थी। एक स्थानीय व्यवसायी ने कहा, “हमारा परिवार इसी कारोबार से चलता है। अगर बार-बार चोरी होती रही, तो हम व्यवसाय कैसे कर पाएंगे?”
पिछले कुछ महीनों से मैरवा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे व्यापारियों का भरोसा पुलिस पर कम होता जा रहा है। इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि पुलिस प्रशासन के सामने अपराध पर लगाम लगाने की चुनौती भी खड़ी कर दी है। फिलहाल, पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले के खुलासे