फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :accident occurs as truck comes contact with an 11000 volt current one person

बिहार: ट्रक पर दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, चालक की मौत; सहयोगी गंभीर रूप से झुलसा

Wed, 21 Oct 2026 09:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 09:01 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित भटौलिया नहर के पास बुधवार शाम हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :accident occurs as truck comes contact with an 11000 volt current one person
इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में भटौलिया नहर के पास बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। नहर की ओर जाने वाली सड़क पर खड़े ट्रक में अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली का करंट प्रवाहित हो गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


इनमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुशहरी थाना क्षेत्र के भटौलिया नहर जाने वाली मुख्य सड़क के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान किसी कारणवश ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार का करंट ट्रक में प्रवाहित हो गया। ट्रक में अचानक हाईटेंशन करंट उतरने से वहां अफरातफरी मच गई और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: नौ दिन तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही महिला की मौत

ट्रक में बिजली का करंट प्रवाहित होने से दो लोग इसकी चपेट में आ गए। हाईटेंशन करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

ट्रक में दौड़ी करंट एक की मौत एक घायल

दुर्घटना स्थल का फोटो।

 

ट्रक में दौड़ी करंट एक की मौत एक घायल

मौके का फोटो।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed