फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Man arrested for posting objectionable post on UP CM Yogi Adityanath

Bihar News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 03:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Sep 2025 03:42 PM IST
सार

Bihar News; करताहा थाना अध्यक्ष कुणाल आजाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच की गई और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Man arrested for posting objectionable post on UP CM Yogi Adityanath
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक चित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करताहा थाना पुलिस ने आवेदन मिलते ही लालगंज थाना क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन

आरोपी ने मुख्यमंत्री के चित्र को आपत्तिजनक तरीके से संपादित किया था। इसके अलावा, उसने मुख्यमंत्री की मां के लिए भी अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। यह पोस्ट फेसबुक स्टेटस पर डाली गई थी। गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 24 निवासी उस्मान कुरैशी के पुत्र मो. चांद कुरैशी के रूप में हुई है। वह चिकन की दुकान चलाता है।

विज्ञापन


पढ़ें; नालंदा में बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा बूथ नंबर 175 के अध्यक्ष एवं लालगंज निवासी रामकुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही भाजपा के महामंत्री घनश्याम सिंह ने भी इसमें भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

करताहा थाना अध्यक्ष कुणाल आजाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच की गई और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed