फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Two bike riders killed, three seriously injured in road accident in Nalanda

Bihar Accident: नालंदा में बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Sep 2025 02:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 02:44 PM IST
सार

Bihar Accident: आयुष अपने चचेरे भाइयों के साथ जगदंबा स्थान से पूजा कर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान मनियारपुर के पास सामने से आ रही एक बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आयुष, सूरज कुमार और रविकांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Nalanda news Two bike riders killed, three seriously injured in road accident in Nalanda
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप निर्माणाधीन टूरिस्ट वे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी रंजन कुमार के 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

घटना के संबंध में आयुष के फुफेरे भाई दीपू कुमार ने बताया कि आयुष अपने चचेरे भाइयों के साथ जगदंबा स्थान से पूजा कर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान मनियारपुर के पास सामने से आ रही एक बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आयुष, सूरज कुमार और रविकांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। सूरज और रविकांत की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढे़ं; मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा की धूम, अक्षरधाम से लेकर महाकाल मंदिर तक के बने पंडाल; लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि सूरज ने पांच दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। रविवार को वह बाइक की पूजा कराने के लिए जगदंबा स्थान गया था। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौत हो गई। उसके साथ एक महिला भी सवार थी, जो घायल अवस्था में बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती है। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक को पास देने के दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। दूसरी बाइक पर सवार मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों बाइक को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed