फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: In view of cyclonic storm Dana, East Central Railway canceled many trains, alerted passengers

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

Tue, 22 Oct 2024 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Oct 2024 08:29 PM IST
सार

Bihar Train News: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफान को लेकर रेलवे ने 12 ट्रेन रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही गया होकर जाने वाली भी कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: In view of cyclonic storm Dana, East Central Railway canceled many trains, alerted passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए हैं। साथ ही कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तूफान की गंभीरता को देखते हुए 12 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

विज्ञापन

 
रद्द की गईं ट्रेनें
1. 24 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 03230 पटना-पुरी स्पेशल रद्द।
2. 24 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 22644 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस रद्द।
3. 24 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल रद्द। 
4. 24 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल रद्द।
5. 24 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस रद्द।
6. 26 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस रद्द।  
7. 23 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी रद्द।
8. 25 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी रद्द।
9. 24 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 15227 एसएमवीबी बेंगलूरू-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रद्द।
10. 23 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रद्द।
11. 24 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12816 आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस रद्द।
12. 25 अक्तूबर 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस रद्द।
 
रेलवे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं की समीक्षा करें और ट्रेन परिचालन संबंधी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन


गया होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों का परिचालन रद्द
वहीं, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसे लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से गया होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी, 25 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी, 23 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 24 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस और 25 अक्तूबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12875 पुरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed