Bihar News: नदी में नहाने गए किसान की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम; गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला
Bihar Hindi News Today: घटना शुक्रवार को बजरिया घाट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित बाया नदी में नहाने गए एक किसान की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजकुमार साहू, पिता रामचंद्र प्रसाद साहू, निवासी साहेबगंज नगर परिषद वार्ड संख्या-8 के रूप में की गई है।
घटना शुक्रवार को बजरिया घाट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा, जो भूतनाथ मंदिर के पास जाकर फंसा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पढ़ें: हत्या के आरोपित रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; परिवार में मातम
स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान परिजनों ने की। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामले की पुष्टि करते हुए साहेबगंज थाना के एसआई अशोक राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।