Bihar Crime: हत्या के आरोपित रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; परिवार में मातम
Bihar Crime News Today: 6 अक्तूबर 2022 को टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर शिवपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र कुमार उर्फ केबी की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में सुमित सिंह मुख्य नामजद आरोपित था और जेल से जमानत पर बाहर आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पूर्व में हत्या के मामले का आरोपित रहा था और जमानत पर बाहर आया था। उसे नजदीक से दो गोलियां मारी गईं। परिजन उसे आनन-फानन में बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय और नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से आरा शहर के महावीर टोला मोहल्ले में रह रहा था और दवा का कारोबार करता था।
पढ़ें: गया जी में पुलिस वाहन और पंच वाहन की टक्कर, दोनों चालक गंभीर; तीन महिला पुलिसकर्मी घायल
कैसे हुई घटना
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात सुमित रोज की तरह बाजार से पैदल अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह महावीर टोला रोड स्थित अपने घर के गली में पहुंचा, तभी घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिछला विवाद
बताया जाता है कि पूर्व विवाद को लेकर ही उसकी हत्या की गई है। 6 अक्तूबर 2022 को टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर शिवपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र कुमार उर्फ केबी की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में सुमित सिंह मुख्य नामजद आरोपित था और जेल से जमानत पर बाहर आया था।
परिवार में मातम
सुमित सिंह दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वर्तमान में परिवार में उसकी मां, एक भाई और एक बहन हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां समेत सभी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।