{"_id":"68a078e6768e33a3dd0b2bd1","slug":"bihar-news-encounter-between-criminals-and-police-in-vaishali-station-in-charge-narrowly-escapes-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे
Sat, 16 Aug 2025 06:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:59 PM IST
सार
वैशाली जिले में लूट की योजना बना रहे अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष अपराधियों की गोली से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे पुलिस पर भी हमला करने से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां लूट की योजना बना रहे अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष अपराधियों की गोली का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, थाने से कुछ ही दूरी पर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली थानाध्यक्ष के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।
इसी बीच मौके का फायदा उठाकर सभी अपराधी फरार हो गए। हालांकि, भागते समय अपराधी अपना हथियार मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद हथियारों में एक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है और फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।