{"_id":"682ab546153b8c0b6c027d6c","slug":"bihar-news-chirag-paswan-reacts-on-prashant-kishor-and-rahul-gandhi-hajipur-bihar-police-bihar-elections-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2965705-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: \"राहुल गांधी को दरभंगा में और प्रशांत किशोर को नालंदा में क्यों रोका गया?\" चिराग पासवान ने बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: "राहुल गांधी को दरभंगा में और प्रशांत किशोर को नालंदा में क्यों रोका गया?" चिराग पासवान ने बताया कारण
Mon, 19 May 2025 12:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:12 PM IST
सार
Bihar Politics: चिराग पासवान ने हाजीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट कहा कि प्रशासन अगर कोई काम करती है तो उसपर राजनीति नहीं होना चाहिए। सीधे सरकार पर ऊंगली नहीं उठानी चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय चिराग पासवान
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को दरभंगा में और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को नालंदा में प्रशासन ने रोक दिया तो सियासी घमासान मच गया। अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री औ लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाजीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि परिस्थितियों कोदेखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया। कहीं किसी भी तरीके के कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो, ऐसे में स्थानीय अधिकारी ऐसा फैसले लेता हैं।
विज्ञापन
किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए
चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को बिहार आना चाहिए। लंबे समय तक उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री बिहार में रहे हैं। दरभंगा में अगर डीएम और एसपी ने उन्हें रोका तो इसके पीछे जरूर कोई कारण होगा। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर स्थानीय इनपुट के आधार पर ही उन्हें रोका होगा। इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकार पर आरोप लगाना और अपने अपने आप को विपक्ष का होते हुए बताकर राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर अब जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएंगे, दो बार सांसद रहे पप्पू सिंह का नाम पक्का
विज्ञापन
मंत्री को तत्काल निकाल देना चाहिए
वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सेना के अधिकारी पर दिए गए बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग भी सेना पर बयान दे रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें हमारी सेना के सामने नतमस्तक होने की जरुरत है। ऐसे में जो मध्य प्रदेश के मंत्री ने बयान काफी शर्मनाक है। अगर हमारी पार्टी का कोई भी होता तो हम उसे तत्काल प्रभाव से उम्र भर के लिए निकाल देते। देश का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देश एक मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। प्रधानमंत्री देश की सेना के मनोबल को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।