फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Celebration of Sharadiya Navratri, crowds of devotees gathered in the temples of Muzaffarpur

Bihar News: शारदीय नवरात्र की धूम, मुजफ्फरपुर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; गूंजे जयकारे

Mon, 22 Sep 2025 09:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Sep 2025 09:03 AM IST
सार

Bihar News; राजराजेश्वरी देवी मंदिर के प्रधान पुजारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि यह मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु नवरात्र ही नहीं, बल्कि वर्षभर दर्शन करने आते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Celebration of Sharadiya Navratri, crowds of devotees gathered in the temples of Muzaffarpur
मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज से हो गया है। इस बार नवरात्र 10 दिनों तक चलने वाला है और इसका विशेष महत्व माना जा रहा है। पहले दिन देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना तथा कलश स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्त जय माता दी के जयकारों के साथ मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। शहर के राजराजेश्वरी शक्तिपीठ, संतोषी माता मंदिर, महामाया मंदिर और बंगलामुखी मंदिर में विशेष भीड़ देखी जा रही है। भक्तों का मानना है कि नवरात्र के पहले दिन माता के दर्शन करने से समस्त दुख दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिरों में भव्य सजावट और विशेष पूजन-अर्चना की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें; पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

राजराजेश्वरी देवी मंदिर के प्रधान पुजारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि यह मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु नवरात्र ही नहीं, बल्कि वर्षभर दर्शन करने आते हैं। नवरात्र में मंदिर में विशेष तैयारियां की जाती हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मंदिर प्रशासन की ओर से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए एनसीसी के जवान तैनात किए गए हैं और पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि उपद्रवियों पर नजर रखी जा सके। नवरात्र के पहले दिन से ही पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed