फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: young man committed suicide Hurt by his wife affair family members accused him of murder

Bihar News : पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 22 Sep 2025 08:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Sep 2025 08:54 AM IST
सार

Bihar News: मृतक के परिजन और ग्रामीण इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि मृतक की पत्नी का प्रेमी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और दबाव बना रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: young man committed suicide Hurt by his wife affair family members accused him of murder
मृतक और प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक घाट कीर्ति टोल निवासी एक युवक ने पत्नी के प्रेम प्रसंग और अश्लील वीडियो के चलते आहत होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देश की राजधानी दिल्ली की है, जहां मृतक पांडव यादव ड्राइवरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को दिल्ली में युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पहुंचे और 19 सितंबर की देर शाम शव को गांव लाया गया। अगले दिन मुंगेर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
मृतक के परिजन और ग्रामीण इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि मृतक की पत्नी का प्रेमी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और दबाव बना रहा था। इसी क्रम में उसने मृतक के फोन पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा था।

विज्ञापन

पत्नी और प्रेमी के रिश्ते की चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक निर्मल के बीच पिछले एक साल से संबंध थे। आरोप है कि मृतक की गैरमौजूदगी में दोनों की मुलाकातें होती थीं। इस दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया था, जिसे बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक ने करीब तीन साल पहले बाजार में एक कट्ठा जमीन पत्नी के नाम से खरीदी थी। आरोप है कि पत्नी का प्रेमी उस जमीन को अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी विवाद के दौरान उसने मृतक को वीडियो भेज दिया, जिससे आहत होकर पांडव ने आत्महत्या का कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; पूर्णिया में होटल कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; डीएसपी करेंगे मामले की जांच

परिजन सदमे में
घटना के बाद मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। पिता निर्धन यादव कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पत्नी भी मानसिक रूप से टूट चुकी है। इस पूरे मामले में परिजनों ने मृतक की पत्नी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed