फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news bride dies before jaimala after alleged poison pact in vaishali love affair

Bihar: जिस बेटी की उठनी थी डोली, उसकी उठी अर्थी; जयमाला के स्टेज पर दुल्हन की मौत, फिर सामने आई दर्दनाक सच्चाई

Sat, 09 May 2026 07:43 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 07:43 AM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले में जयमाला से ठीक पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसका प्रेमी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि दोनों ने जहर खाया था। घटना से शादी समारोह मातम में बदल गया और गांव में तनाव फैल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar news bride dies before jaimala after alleged poison pact in vaishali love affair
थाना फाईल फोटो

विस्तार

वैशाली जिला के चेहरा काला के कटहरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह अचानक मातम में बदल गया। जयमाला से ठीक पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर जहर की गोलियां खा ली थीं। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारातियों में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शादी से पहले स्टेज पर गिर पड़ी दुल्हन
बताया गया कि वैशाली के पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर से बारात गांव पहुंची थी और जयमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन स्टेज पर अचानक गिर पड़ी। शुरुआत में वधू पक्ष के लोगों ने मामला संभालने की कोशिश की और कहा कि दुल्हन का बीपी लो हो गया है।
विज्ञापन


देर रात मौत की खबर से मचा कोहराम
रात बढ़ने के साथ मामला गंभीर होता चला गया और पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई। दूल्हा पूरी रात दुल्हन के ठीक होने का इंतजार करता रहा, लेकिन देर रात दुल्हन की मौत की खबर सामने आई। इसके बाद बाराती वापस लौट गए और दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपने घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
बताया जा रहा है कि दुल्हन का प्रेमी भी उसी गांव का है और उसने भी जहर खाया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा इलाज कराया जा रहा है।

पंचायत और विवाद की भी चर्चा
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। चर्चा है कि वधू पक्ष और वर पक्ष के बीच विवाद हुआ और मारपीट की घटना भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मामले को लेकर पंचायत भी बैठी थी, जिसमें प्रेमी पक्ष पर आर्थिक दंड लगाने का फैसला किया गया है।


ये भी पढ़ें: भारी बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पटना की हर सड़कें जाम; युद्धस्तर पर चल रहा राहत कार्य

पुलिस को शिकायत का इंतजार
वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़ी कोई लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed