फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Sensation due to finding body of laborer near Patna AIIMS, family members accused colleagues of murder

Bihar News: पटना एम्स के पास मजदूर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 11 May 2025 07:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 07:57 PM IST
सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Sensation due to finding body of laborer near Patna AIIMS, family members accused colleagues of murder
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना स्थित एम्स के पास एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी आलम खलीफा के पुत्र कासिम खलीफा के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन पटना पहुंचे और शव की पहचान कर उसे गांव ले आए।

विज्ञापन

 
परिजनों ने इस मौत को हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग कासिम को मजदूरी के बहाने पटना ले गए थे और वहीं उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को एम्स के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बीच सड़क पर धू-धू कर जली चलती कार, शादी समारोह में जा रहे आठ यात्री बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मजदूरी करने गए थे पर मिली मौत
मृतक के परिजन ने बताया कि कासिम अक्सर गांव के कुछ लोगों के साथ पटना जाकर दिहाड़ी मजदूरी किया करता था। इस बार भी वह काम के सिलसिले में गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्हें फोन के जरिए उसकी मौत की सूचना मिली। जब वे पटना पहुंचे तो कासिम का शव एम्स के पास मिला। परिजनों ने बताया कि शव पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मौजूद थे, जिससे यह साफ होता है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी।

 
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने के बाद राघोपुर थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
 
मातम में डूबे परिजनों ने की न्याय की मांग
घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों का साफ कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी हत्या है। उनका आरोप है कि जिन लोगों के साथ कासिम काम करने गया था, उन्हीं में से किसी ने उसे मार डाला। अब परिजन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar: ‘कोर्ट ने साथ दिया न पुलिस ने सुनी... फिर कट्टा खरीदकर जमीन कारोबारी को मार दी गोली’, आरोपी का कबूलनामा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed