फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Arrest of solver gang's pin Ravikant

Bihar: शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले पर एक्शन, साल्वर गैंग सरगना रविकांत गिरफ्तार; कोर्ट ने रद्द कर दी थी जमानत

Tue, 16 Dec 2025 01:57 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

वैशाली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात साल्वर गैंग के सरगना रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने और साल्वर गैंग चलाने के मामले में फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे उसके घर से पकड़कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Arrest of solver gang's pin Ravikant
कुख्यात साल्वर गैंग के सरगना रविकांत गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वैशाली पुलिस ने कुख्यात साल्वर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा निवासी गंगा राय के पुत्र रविकांत कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई राजापाकर थाना पुलिस द्वारा की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर राजापाकर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा और पदाधिकारी रूपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

विद्यालय से बर्खास्त कर दिया गया था
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविकांत कुमार राजापाकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत स्थित एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। साल्वर गैंग से जुड़े होने का मामला सामने आने के बाद उन्हें विद्यालय से बर्खास्त कर दिया गया था। शिक्षक भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में उनके खिलाफ राजापाकर थाना कांड संख्या 484/2024 दर्ज है, जिसमें वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?



जमानत पहले ही रद्द हो चुकी थी
सूत्रों ने बताया कि रविकांत कुमार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल होने और साल्वर गैंग का संचालन करने में सक्रिय रूप से संलिप्त थे। इस मामले में पटना उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से भी उनकी जमानत पहले ही रद्द हो चुकी थी।

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अपने पैतृक आवास पानापुर लंगा में मौजूद है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed