फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Muzaffarpur woman died after being burnt in fire in house due to lamp goods worth lakhs also burnt

Bihar News: दीया से घर में लगी आग से झुलसी अधेड़ महिला की मौत, लाखों का सामान भी जला

Thu, 12 Dec 2024 03:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 03:52 PM IST
सार

दीया से घर में लगी आग से झुलसी अधेड़ महिला की मौत हो गई। वहीं, लाखों रुपये का सामान भी जल गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur woman died after being burnt in fire in house due to lamp goods worth lakhs also burnt
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में देर रात को दीये से घर में आग लगने से एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसके बाद एक-एक कर चार घर जलकर राख हो गए। सभी घर एक ही परिवार का बताया गया है। घटना जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदाई गांव की बताई गई है। वहीं, इस दौरान अपने घर के सामान को निकालने के दौरान एक 62 वर्षीय महिला कुंती देवी की झुलस जाने से मौत हो गई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका महिला के परिजन ने बताया कि देर को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान में घर के दीये से आग लग गई और तभी जिसके बाद हम सब जागे और घर के सामान को जल्दी-जल्दी निकालने लग गए। इसी दौरान मैं और मेरी मां भी सामान को निकालने में लगी हुई थी। तभी आग ने पूरे घर को घेर लिया और इसमें वो फंस गई, जिसके बाद किसी भी तरह उन्हें निकालकर बाहर लाया।
विज्ञापन


इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादा झुलस जाने से उनकी मौत हो गई और वहीं इस दौरान सब परिवार के चार घर जल गए और लाखों रुपये का भी सामान जल चुका है। वहीं, इस दौरान सभी परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। परिजनों ने कहा, अगर समय पर अग्निशमन विभाग की टीम आई होती तो मां की जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed