{"_id":"67f3afa0d5768a429d00766a","slug":"bihar-muzaffarpur-news-rahul-gandhi-comes-bihar-to-drown-congress-in-ganga-says-bjp-minister-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2808323-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Bihar Visit: BJP के मंत्री का तंज- कांग्रेस पार्टी को गंगा में डुबाने के लिए बिहार आते हैं राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi Bihar Visit: BJP के मंत्री का तंज- कांग्रेस पार्टी को गंगा में डुबाने के लिए बिहार आते हैं राहुल
Mon, 07 Apr 2025 05:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:49 PM IST
सार
Bihar Election 2025: लोकसभा में नेता विपक्ष के बिहार दौरे को लेकर मंत्री हरि सहनी ने कहा कि बीजेपी और बिहार की जनता को राहुल गांधी से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह क्या कहते हैं और क्या बोलते हैं। राहुल गांधी और यह लोग झूठ के पुलिंदा वाले लोग हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मंत्री हरि सहनी तथा अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार में पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री हरि सहनी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कि राहुल गांधी क्यों बिहार आ रहे हैं, क्योंकि यहां पर चुनाव होने वाले हैं। मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब चुनाव आता है, इनकी झूठ की पोटली खुलती है और लोगों के मन में डर का माहौल को बनाने का काम करते हैं। यही नहीं, यह लोग तो अब कहेंगे कि फिर से बिहार में जंगलराज आ गया है और झूठी बात और बेकार बात करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: चुनाव से पहले राहुल ने बता दी बिहार कांग्रेस की तैयारी; तेजस्वी-लालू यादव के लिए दिए कैसे संकेत?
विज्ञापन
मंत्री हरि सहनी ने कहा कि राहुल गांधी को इसका ज्ञान नहीं है कि भारत का संविधान कितना पुराना है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि हजारों वर्ष पुराना है। उनको तवज्जो कौन देता है। एग्जाम चाहे तो दे लें, नंबर तो कोई और ही देगा न। बिहार की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिल जाएगा, बिहार की जनता देगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से बिहार में लगातार दौरे कर रहे हैं, इसका यह मतलब है कि अब बिहार से भी वे अपनी कांग्रेस पार्टी को नर्क में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जितनी बार बिहार आएंगे, उतनी जल्दी अपनी पार्टी को गंगा नदी में जल्द समाहित करवाएंगे। सहनी ने कहा कि बीजेपी और बिहार की जनता को राहुल गांधी से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह क्या कहते हैं और क्या बोलते हैं। राहुल गांधी और यह लोग झूठ के पुलिंदा वाले लोग हैं और चुनाव आते ही यह लोग अपनी झूठ की पोटली को खोल देते हैं। फिर उसके बाद से तरह-तरह की बयानबाजी करने का काम करते हैं। चुनाव के नजदीक आते ही संविधान खतरे में हो जाता है और जंगलराज आ जाता है।
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव को भ्रमित क्यों कर रही कांग्रेस? पप्पू यादव के बाद अब कन्हैया कुमार पर दांव
हरि सहनी ने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने तुष्टिकरण की राजनीति की रीढ़ पर इसकी शुरुआत की थी और कैसे अच्छे लोगों को दबाने का काम किया था। यह लोग जो जंगलराज की बात करते हैं, उसकी उपाधि कोई और नहीं बल्कि हाईकोर्ट ने दी थी। सहनी ने कहा कि यह लोग जब सत्ता में होते हैं तो अपनी राजनीतिक रोटियां सकते हैं, जब सत्ता से बाहर होने लगते हैं तो बिहार के लिए झूठे आंसू को बहाने लगते हैं और फिर बिहार की चिंता होने लगती है।