फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: JDU spokesperson Sanjay Singh takes aim at Bahubali Munna Shukla

Bihar Politics: 'कभी लालगंज में हथियार लेकर घूमते थे लोग', बाहुबली मुन्ना शुक्ला पर जदयू प्रवक्ता का निशाना

Mon, 08 Sep 2025 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

Bihar Politics News: संजय सिंह ने कहा कि आज दो धाराओं की लड़ाई है।विकास बनाम विनाश की। 1990 से 2005 तक के दौर को याद कीजिए, जब लालगंज में बड़ी-बड़ी गाड़ियों में राइफल लहराते लोग घूमते थे। लेकिन आज ऐसा दृश्य नहीं देखने को मिलता। 

विज्ञापन
Bihar: JDU spokesperson Sanjay Singh takes aim at Bahubali Munna Shukla
बाहुबली मुन्ना शुक्ला पर सीधा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने सोमवार को लालगंज में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए का जो भी उम्मीदवार होगा, उसे भारी मतों से जिताना है।

विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि आज दो धाराओं की लड़ाई है। विकास बनाम विनाश की। 1990 से 2005 तक के दौर को याद कीजिए, जब लालगंज में बड़ी-बड़ी गाड़ियों में राइफल लहराते लोग घूमते थे। लेकिन आज ऐसा दृश्य नहीं देखने को मिलता, क्योंकि 2005 में बिहार को न्याय के साथ विकास का नारा देने वाले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा और वे अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि बिहार की 14 करोड़ जनता के लिए जीते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: सहरसा में फिर सुनसान घर पर हाथ साफ, छह लाख के जेवर और नकदी की चोरी; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार को कई सौगातें दीं। दरभंगा एयरपोर्ट शुरू हो चुका है और अब प्रधानमंत्री पूर्णिया में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री की दृढ़ नीति का जिक्र करते हुए कहा, “पहलगाम में हमला हुआ था तो प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि जो हमारे पर्यटकों को मारेगा, उसे घर में घुसकर मारेंगे। उन्होंने 56 इंच के सीने का परिचय दिया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed