फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime: Deserted house in Saharsa again robbed, jewellery and cash worth Rs 6 lakh stolen

Bihar Crime: सहरसा में फिर सुनसान घर पर हाथ साफ, छह लाख के जेवर और नकदी की चोरी; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 08 Sep 2025 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Sep 2025 05:47 PM IST
सार

Bihar Crime News Today: आरोप है कि चोरों ने अलमीरा और तिजोरी खंगालने के साथ पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरी गए 70 हजार रुपये मकान की मरम्मत के लिए रखे गए थे। वारदात से पहले चोरों ने पीड़ित के चचेरे भाई के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि घटना की भनक किसी को न लगे।

विज्ञापन
Bihar Crime: Deserted house in Saharsa again robbed, jewellery and cash worth Rs 6 lakh stolen
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर गंगजला वार्ड 15 में रविवार की रात चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमीरा तोड़कर करीब छह लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वान दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

विज्ञापन

निजी कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत पीड़ित आशीष रंजन ने बताया कि उनकी पत्नी की एमएड की परीक्षा होने के कारण वे दोनों पटना गए थे। घर पर उनकी मां रहती थीं, लेकिन बीमार होने से उन्हें हटियागाछी स्थित बहन के यहां छोड़ दिया गया था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पढ़ें; मैदान के बाहर से जीत गढ़ने वाले गुमनाम हीरो, कोच से लेकर फिजियो तक की अनसुनी कहानी; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चोरों ने अलमीरा और तिजोरी खंगालने के साथ पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरी गए 70 हजार रुपये मकान की मरम्मत के लिए रखे गए थे। वारदात से पहले चोरों ने पीड़ित के चचेरे भाई के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि घटना की भनक किसी को न लगे। सोमवार सुबह जब दरवाजा खोला गया, तब चोरी का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में लगातार सुनसान घरों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed