फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Fire broke out in several acres of wheat crop in Vaishali, victimized farmers were seen running

Bihar: कई एकड़ गेहूं की तैयार फसल में लगी आग, दौड़ते भागते नजर आए पीड़ित किसान; सामने आए हादसे के ये कारण

Tue, 02 Apr 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

Vaishali News: पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर गेहूं की फसल उगाई थी। लेकिन अचानक आग लग जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर किसान ने स्थानीय प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar: Fire broke out in several acres of wheat crop in Vaishali, victimized farmers were seen running
आग बुझाते ग्रामीण और दमकल गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बेलवाड़ी चंवर में गेहूं की तैयार फसल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से कई एकड़ खेत में आग लग गई। आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही खेत में आग लगने की सूचना किसानों को मिली, वे भागे-भागे घटनास्थल पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कोशिश करते दिखे।

विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, धू-धू कर जल रहे गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसानों ने खेत को ही जुतवाना शुरु कर दिया था। जल रहे गेहूं के चारों तरफ किसान भागते-दौड़ते रहे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस अधिकारी को दी गई। उसके बाद पुलिस द्वारा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फिर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय किसानों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

 
किसानों ने आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट बताया है। हालांकि कुछ लोगों बीड़ी पीकर खेत में फेंके जाने की बात बताई है। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर गेहूं की फसल उगाई थी। लेकिन अचानक आग लग जाने से किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर किसान ने स्थानीय प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed