फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: Congress candidate contested against Bahubali Munna Shukla's daughter

Bihar Election: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी के खिलाफ मैदान में उतरे थे कांग्रेस उम्मीदवार, अब नाम वापस लिया

Mon, 20 Oct 2025 07:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Oct 2025 07:21 PM IST
सार

Bihar Election: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि सोमवार थी। इस दौरान आदित्य कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इसकी जानकारी वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल चार उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है।

विज्ञापन
Bihar Election: Congress candidate contested against Bahubali Munna Shukla's daughter
वैशाली डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार उर्फ राजा ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस सीट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को राजद ने उम्मीदवार बनाया था। शिवानी शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया था, जिसके बाद कांग्रेस ने भी आदित्य कुमार उर्फ राजा को उम्मीदवार बनाया था।

विज्ञापन

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि सोमवार थी। इस दौरान आदित्य कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इसकी जानकारी वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल चार उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है।

विज्ञापन


पढे़ं; Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी हेमंत सोरेन की JMM, राजद और कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वर्षा सिंह के अनुसार, वैशाली जिले में कुल 134 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 25 का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद 109 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे थे। नाम वापसी के बाद अब 105 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।


विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है

  • हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र : 12 उम्मीदवार

  • लालगंज विधानसभा क्षेत्र : 10 उम्मीदवार

  • वैशाली विधानसभा क्षेत्र : 13 उम्मीदवार

  • महनार विधानसभा क्षेत्र : 18 उम्मीदवार

  • पातेपुर विधानसभा क्षेत्र : 10 उम्मीदवार

  • राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र : 14 उम्मीदवार

  • महुआ विधानसभा क्षेत्र : 15 उम्मीदवार

  • राघोपुर विधानसभा क्षेत्र : 13 उम्मीदवार

    नाम वापसी के दौरान लालगंज विधानसभा से एक, महुआ से दो और महनार से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया। डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले में पूरी तैयारी कर ली गई है। पर्याप्त संख्या में EBM उपलब्ध कराई गई है और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed