फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election 2025: Rebel RJD MLA Chetan Anand resigns causing a stir in Bihar politics

Bihar Election 2025: आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद का इस्तीफा, बिहार की राजनीति में मचा भूचाल; अब कहां?

Fri, 10 Oct 2025 08:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 10 Oct 2025 08:19 PM IST
सार

Bihar Election 2025: चेतन ने कई मंचों से उन्होंने आरजेडी के खिलाफ बयान दिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की खुलकर तारीफ की। इस्तीफे की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Rebel RJD MLA Chetan Anand resigns causing a stir in Bihar politics
चेतन आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद ने अपने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। चेतन आनंद ने 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर शिवहर सीट से भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनका पार्टी नेतृत्व से मनमुटाव जारी था। बताया जाता है कि संगठनात्मक निर्णयों और नेतृत्व की कार्यशैली से वे असंतुष्ट थे।

विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए का समर्थन कर उन्होंने सबको चौंका दिया था। इस कदम के बाद से ही वे आरजेडी नेतृत्व के निशाने पर आ गए थे। कई मंचों से उन्होंने आरजेडी के खिलाफ बयान दिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की खुलकर तारीफ की। इस्तीफे की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इसके साथ उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब बिहार की राजनीति में नई शुरुआत का समय आ गया है।
विज्ञापन


पढे़ं: सीपीआई ने बिहार चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची तेजस्वी को सौंपी, कब होगा एलान; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से यह चर्चा थी कि चेतन आनंद आगामी चुनाव में जेडीयू से उम्मीदवार बन सकते हैं। अब जब 2025 विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं और शिवहर सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे समय में उनका इस्तीफा देना बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। शिवहर में उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ इसे नई पारी की शुरुआत बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक अवसरवाद करार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed