{"_id":"66e2ad5aa95fb07a6807352e","slug":"bihar-crime-woman-shot-dead-on-charges-of-witchcraft-in-bettiah-police-engaged-in-investigation-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेतिया में जादू-टोना के आरोप में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेतिया में जादू-टोना के आरोप में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 12 Sep 2024 02:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:29 PM IST
सार
बिहार के बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला पर जादू-टोना करने का आरोप था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक महिला और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में एक युवक ने जादू टोना करने का आरोप लगाकर एक महिला को गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी की फैली हुई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मामला बगहा पुलिस जिले की बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के सपही पंचायत के चूड़ीहरवा गांव की है। मृतका की पहचान सरयू राय की पत्नी सुनरपति देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा भेज दिया है। इधर, मृतका के पति सरयूराय ने बताया कि चार साल पहले उनके भाई के साथ रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से सुलझा लिया गया था। एक साल पहले उनके भाई और उसकी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद से सरयूराय के भतीजे और उसके परिजन आरोप लगाने लगे कि सुनरपति देवी ने टोना-टोटका कराकर उनके मां और पिता की मौत करवाई थी।
विज्ञापन
इसी रंजिश में उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना से चूड़ीहरवा गांव में तनाव का माहौल है। लोग डरे-सहमे अपने घरों में हैं। पुलिस का कहना है कि सरयूृराय के बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एफएसएल टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंचे एसडीपीओ नंद जी प्रसाद ने बताया कि पूर्व में हुए जमीन विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति सरयूराय के बयान पर कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें पट्टीदारों की संलिप्तता भी हो सकती है। सरयूराय ने बताया कि उसकी पत्नी के पास उनकी बेटी रेशमा 13 वर्षीय बैठी थी। तभी बदमाश आए और उसे गोलीमार पर चले गए। दोनों का नाम भी सरयूराय ने पुलिस को बताया है। दोनों सरयूराय के अपने भतीजे होने का अनुमान लगाया जा रहा है।