{"_id":"665b342b59cd15654e0a5ac8","slug":"bihar-crime-after-muzaffarpur-4-children-of-same-family-went-missing-in-hajipur-chaos-among-family-members-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: हाजीपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे हुए गायब, परिजनों को मुजफ्फरपुर कांड जैसी घटना होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: हाजीपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे हुए गायब, परिजनों को मुजफ्फरपुर कांड जैसी घटना होने की आशंका
Sat, 01 Jun 2024 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Jun 2024 08:16 PM IST
सार
Bihar Crime: हाजीपुर में चार बच्चे घर से गायब हो गए हैं, इसे लेकर परिजनों को आशंका है कि कहीं मुजफ्फरपुर मथुरा कांड जैसा मामला न निकले। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर से लापता हुए बच्चे
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद हाजीपुर इलाके में एक परिवार के चार बच्चे एक साथ घर से गायब हो गए है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन काफी परेशान हैं। सभी जगहों पर खोजबीन करवाई जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित दीपक साह ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। यह घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवांरी की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दीपक साह देवराजपथ पर चाय का दुकान चलाते हैं। उसी से पूरे परिवार का जीवन यापन होता है। शुक्रवार के दिन दीपक साह ने अपने बच्चों को पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाई थी। उसके बाद अंजलि अपने भाई कृष, ओम कुमार और शिवम के साथ घर से निकल गई। उसके बाद इस मामले की जानकारी परिजनों को लगी। खोजबीन शुरू कर दी गई। फिलहाल बच्चों का कहीं से कोई सुराग नहीं मिला है। सभी बच्चे नाबालिग हैं। बच्चों के गायब होने के बाद से मुजफ्फरपुर जैसी घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, सदर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद FIR दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। एक साथ चार बच्चे गायब हो जाने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर की घटना में तीन लड़कियां गायब हो गईं थी। तीनों घर पर एक चिट्ठी में हिमालय की गोद में जाने की बात लिखकर चली गईं थी। उसकी कुछ दिन बाद हाथों में मेहंदी रचाने के बाद तीनों का एक साथ मथुरा में रेलवे ट्रैक पर शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन