फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: a miscreant broke in through a window and killed a girl by slitting her throat In Muzaffarpur

Bihar Crime: खिड़की तोड़ घुसे बदमाश, बेटी की गला रेतकर हत्या, मां के साथ भी मारपीट; मुजफ्फरपुर में हैवानियत

Tue, 16 Sep 2025 11:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

Bihar Crime: देर रात अपराधियों ने खिड़की तोड़ी और घर में घुसकर हमला कर दिया। तन्नु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Bihar Crime: a miscreant broke in through a window and killed a girl by slitting her throat In Muzaffarpur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आधी रात के बाद अपराधी घर की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और सो रही मां-बेटी पर हमला कर दिया। इस घटना में बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के बहबल बाजार चौक के पास की है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं पुलिस भी पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी भरत प्रसाद की पुत्री तन्नु कुमारी के रूप में हुई है। वह शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और अपनी मां के साथ यहां किराए के मकान में रहती थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  वैशाली में मूसलाधार बारिश से थाना बना तालाब, पुलिसकर्मी पानी में कर रहे ड्यूटी; हाल-बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मां-बेटी करीब चार-पांच साल से इस मकान में रह रही थीं। तन्नु पढ़ाई के लिए रोज शहर आती-जाती थी। परिवार का एक बेटा भी है, जो मुजफ्फरपुर शहर में नौकरी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात अपराधियों ने खिड़की तोड़ी और घर में घुसकर हमला कर दिया। तन्नु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मीनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की हत्या गले पर वार करके की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed