फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: CM Nitish reached the place of Mata Janaki before Amit Shah's visit

Bihar: अमित शाह के दौरे से पहले माता जानकी की स्थली पहुंचे सीएम नीतीश, 8 अगस्त को होगा मंदिर का भूमि पूजन

Sat, 26 Jul 2025 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 02:42 PM IST
सार

Bihar: मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने कहा कि भूमि पूजन की तैयारियों के निरीक्षण के लिए सीएम नीतीश खुद आए थे। उन्होंने कहा कि यह माता सीता की ही कल्पना थी कि पहले भगवान श्रीराम का मंदिर बने और फिर उनका। अब वह शुभ दिन आ गया है।"

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish reached the place of Mata Janaki before Amit Shah's visit
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पुनौरा धाम का दौरा किया। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मंदिर परिसर पहुंचे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले माता सीता की पूजा-अर्चना की, फिर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने उर्विजा कुंड सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और आगामी 8 अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री लगभग 15 मिनट तक पुनौरा धाम में रुके और भव्य मंदिर निर्माण की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से डुमरा स्थित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भोजन किया और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। तत्पश्चात डुमरा हवाई अड्डा मैदान से पटना के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 8 अगस्त को पुनौरा धाम में अयोध्या की तर्ज पर माता सीता के भव्य मंदिर का भूमि पूजन किया जाना है। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में नीतीश कैबिनेट ने मंदिर निर्माण के लिए 883 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। मंदिर की संरचना भी तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  सीएम नीतीश कुमार पहुंचे मधुबनी के लौकही प्रखंड, 426 करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने कहा कि भूमि पूजन की तैयारियों के निरीक्षण के लिए सीएम नीतीश खुद आए थे। उन्होंने कहा कि यह माता सीता की ही कल्पना थी कि पहले भगवान श्रीराम का मंदिर बने और फिर उनका। अब वह शुभ दिन आ गया है।

महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मोदी सरकार में हिंदू आस्था से जुड़े स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में "सीतामढ़ी" का नाम पूरी दुनिया में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और हर बच्चा यह जान सकेगा कि माता सीता की जन्मभूमि कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed