फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   CM Nitish Kumar Inaugurates Development Projects Worth 426 Crore in Madhubani Laukahi Block

Bihar: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे मधुबनी के लौकही प्रखंड, 426 करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Sat, 26 Jul 2025 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 01:42 PM IST
सार

Bihar: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 426 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें पुरानी कमला और जीवछ कमला नदियों के पुनर्जीवीकरण के साथ-साथ इन पर चार वीयर और अन्य जल संरचनाओं के निर्माण कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Inaugurates Development Projects Worth 426 Crore in Madhubani Laukahi Block
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वे हेलीकॉप्टर से विद्यालय परिसर में पहुंचे, जहां जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मुख्यमंत्री निर्धारित समय से थोड़ी देर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला मंडल, बिहार सरकार की प्रभारी मंत्री लीची सिंह और पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व पंचायती राज मंत्री स्वर्गीय हरिप्रसाद शाह की प्रतिमा का अनावरण कर की। इसके बाद मंच पर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर जनहित में काम कर रही है और आज शिलान्यास की जा रही योजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

विज्ञापन


पढ़ें: मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार, 29 जुलाई को होगा उद्घाटन; 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 426 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें पुरानी कमला और जीवछ कमला नदियों के पुनर्जीवीकरण के साथ-साथ इन पर चार वीयर और अन्य जल संरचनाओं के निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 31 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से माता सीता और प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की परियोजना की भी आधारशिला रखी गई।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 178 करोड़ रुपये की लागत से जयनगर के शहीद चौक के समीप रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य तथा 14 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से मधुबनी में एक अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी और रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि वे विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में प्रशासन और सरकार का सहयोग करें, ताकि इनके लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed