फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Accident: Four people including uncle-nephew returning from a wedding ceremony died in a road accident

Bihar Accident: शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजा सहित चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 May 2025 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 07:51 PM IST
सार

Bihar Accident: बताया जा रहा है कि सभी यात्री शादी समारोह में शामिल होकर मोतिहारी आए थे और वहीं रात बिताई। सुबह वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। टेम्पो ने खड़ी ट्रक से टक्कर मारी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Accident: Four people including uncle-nephew returning from a wedding ceremony died in a road accident
क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार को सरोतर चंवर के पास मेवात लाइन होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे एक टेम्पो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान तीन अन्य यात्रियों की भी जान चली गई। इसके अलावा चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

मृतकों में दीपक कुमार (40 वर्ष), जो कामाख्या साह के पुत्र हैं, और यशराज कुमार (20 वर्ष), जो आशनारायण साह के पुत्र हैं, शामिल हैं। ये दोनों मोहम्मदपुर लोहारगांव के निवासी हैं और केसरिया थाना क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा रितेश कुमार (10 वर्ष) और नीतीश कुमार भी इस हादसे में मारे गए। दोनों सिवान जिले के मौके भगवानपुर के रहने वाले हैं और राधेश्याम साह के पुत्र बताए जा रहे हैं। घायलों में सन्नी कुमार, सुजल साह, अमन कुमार और रामजीवन कुमार शामिल हैं, जो सभी मोहम्मदपुर गांव, वार्ड संख्या एक, पंचायत लोहारगांव, थाना केसरिया के निवासी हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  'भाईचारा बनाओ-अधिकार बचाओ' अभियान को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, चुनाव पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सभी यात्री शादी समारोह में शामिल होकर मोतिहारी आए थे और वहीं रात बिताई। सुबह वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। टेम्पो ने खड़ी ट्रक से टक्कर मारी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में गंभीर हालत में चारों को मोतिहारी के अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। अभी तक इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed