फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Teacher molested a student in toilet, threatened to fail her in class 10 when she opposed; FIR lodged

Crime: गुरुजी ने शौचालय में छात्रा से की थी जबरदस्ती, विरोध करने पर दसवीं में फेल कराने की धमकी दी थी; FIR

Wed, 28 Aug 2024 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Aug 2024 07:57 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मैट्रिक की छात्रा के साथ विद्यालय के शौचालय से शिक्षक के निकलने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Bettiah: Teacher molested a student in toilet, threatened to fail her in class 10 when she opposed; FIR lodged
आरोपी शिक्षक और छात्रा का शौचालय से साथ निकलते हुए वीडियो वायरल हुआ था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में विद्या के मंदिर को भी एक शिक्षक ने कलंकित किया है। दरअसल, एक शिक्षक छात्रा को शौचालय में जाता देख पीछे से घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती किया। वहीं, छात्रा के विरोध करने पर शिक्षक ने उसे दसवीं में फेल कराने की धमकी भी दी। मामला जिले के मैनाटाड़ प्रखंड के एक विद्यालय का है। उक्त घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था। अब छात्रा के पिता ने भी एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक प्रशांत सौरभ के खिलाफ मैनाटांड़ थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी मैनाटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ती है। विद्यालय के शिक्षक प्रशांत सौरभ ने उसकी बेटी से शौचालय में घुसकर जबरदस्ती की थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरियादी पिता ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी बेटी दसवीं वर्ग की छात्रा है। स्कूल में लंच के समय वह शौचालय गई थी। तभी पीछे से शिक्षक प्रशांत सौरभ शौचालय में घुसकर उससे जबरदस्ती करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो मैट्रिक में फेल करा देने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी शिक्षक प्रशांत सौरभ का विद्यालय के शौचालय से साथ निकलते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 30 जुलाई को शौचालय से एक साथ शिक्षक और छात्रा के बाहर निकलने के दो वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने विद्यालय पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर शिक्षा पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। उसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ स्थापना योगेश कुमार ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया था। डीपीओ स्थापना ने अपने पत्र में कहा कि बीईओ मैनाटांड़ की जांच प्रतिवेदन के आधार पर शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन शिक्षक ने निर्धारित अवधि में जवाब नहीं दिया। आरोप प्रमाणित होने की वजह से शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र ठकराहा में निर्धारित किया गया है। आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

 
इधर, थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मैट्रिक की छात्रा के साथ विद्यालय के शौचालय से शिक्षक के निकलने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed