फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: teacher and student coming out of toilet together Video goes viral, people created ruckus in school

Bihar: शिक्षक और छात्रा का शौचालय से साथ निकलने का मामला गरमाया, लोगों के हंगामा करने पर BEO विद्यालय पहुंचीं

Tue, 30 Jul 2024 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Jul 2024 07:39 PM IST
सार

Bettiah News: प्रधानाध्यापक मदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल की कोई ऐसी सूचना नहीं दी गई थी। उक्त शिक्षक का वीडियो उच्च अधिकारी को दिया गया है। मामले की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bettiah: teacher and student coming out of toilet together Video goes viral, people created ruckus in school
स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सुखलही स्थित शौचालय से बाहर निकलते एक शिक्षक और एक छात्रा के दो वीडियो वायरल हो गए। इस मामले को लेकर ग्रामीण लोगों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालांकि वायरल वीडियो की  पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वहीं, लोगों को जैसे ही वायरल वीडियो मिला, वे आक्रोशित होकर विद्यालय में पहुंचकर हो हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले मामले की जानकारी विद्यालय के एचएम को दी गई थी। लेकिन उनके द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर, वायरल वीडियो की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि यशवंत कुमार, पवन कुमार, वार्ड सदस्य संजय कुमार, मिंटू दुबे, सत्येंद्र कुमार, भुअर मिश्रा, सनीश कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, मधु यादव और शाहिद आदि काफी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। सभी ने मामले में आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने बताया कि मामला शुक्रवार के दिन का है। हम ग्रामीणों ने उक्त शिक्षक की करतूत से आजिज होकर वीडियो बनाया है। जब तीन दिन बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्रवाई नहीं हुई तो किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। ताकि प्रशासन को इसकी सूचना मिले और कुकृत्य करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई हो। हालांकि मंगलवार के दिन उक्त शिक्षक अनुपस्थित पाया गया है। वहीं, मामले की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि यशवंत कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी को दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ भी विद्यालय पहुंची और मामले की गहनता से जांच की है। जांच के बाद बीईओ ने कहा कि वीडियो देखा गया है। ऐसी करतूत किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को रिपोर्ट की जा रही है। हर हाल में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पंसस प्रतिनिधि पवन कुमार, वार्ड सदस्य संजय कुमार, मिंटू दुबे, सत्येंद्र कुमार, भुअर मिश्रा, नीलेश कुमार, सनीश कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार और मधु यादव आदि ने बताया कि उक्त शिक्षक के कुकृत्य के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पिछले शुक्रवार को ही विद्यालय प्रधानाध्यापक को इस मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन उस शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जो शिक्षा जगत के लिए एक धब्बा है। विद्यालय जैसे मंदिर में ऐसी करतूत करने वाले शिक्षक पर हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए।


वहीं, शिक्षक के कुकृत्य के दो वीडियो वायरल होने के बाद सुखलही गांव में सनसनी फैली हुई है। काफी संख्या में घंटों लोग विद्यालय परिसर और इर्द-गिर्द जमे रहे। वहीं, प्रधानाध्यापक मदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल की कोई ऐसी सूचना नहीं दी गई थी। उक्त शिक्षक का वीडियो उच्च अधिकारी को दिया गया है। मामले की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed