फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: 2 bikes suddenly collided with speeding car, one youth died on spot, another seriously injured

Bihar News: एकाएक तेज रफ्तार कार से टकराईं दो मोटरसाइकिलें, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 23 Dec 2024 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Dec 2024 02:40 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल युवक का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
Bettiah News: 2 bikes suddenly collided with speeding car, one youth died on spot, another seriously injured
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के लौरिया प्रखंड के नेशनल हाईवे-727 सिसवनिया के पास रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार में अनियंत्रित होकर दो बाइक सवार एक के बाद एक टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान इंग्लिशीया गांव के वार्ड-6 निवासी भरत राव के बेटे पप्पू राव (फ्लिपकार्ट में कोरियर बॉय) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक बिशनपुरवा के बीबी बनकटवा वार्ड-4 निवासी हरिहर शाह के बेटे जितेंद्र प्रसाद हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पप्पू राव कोरियर डिलीवरी का कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र प्रसाद भी कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेतिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल जितेंद्र प्रसाद का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed