{"_id":"67b2ea225223be99b303004c","slug":"bettiah-electricity-department-executive-assistant-had-gone-out-for-morning-walk-was-stabbed-and-shot-dead-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: सुबह की सैर पर निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की निर्मम हत्या, पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: सुबह की सैर पर निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की निर्मम हत्या, पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली
Mon, 17 Feb 2025 01:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:19 PM IST
सार
Bettiah News: बेतिया में पत्नी के साथ सुबह की सैर पर निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब अपराधियों ने बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी। संजीव अपनी पत्नी के साथ रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन अचानक दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पहले चाकू से गोदकर उन्हें घायल किया और फिर नजदीक से गोली मार दी। यह भयावह वारदात उनकी पत्नी की आंखों के सामने हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तैनात
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज गोपाला ब्रह्मस्थान के पास टीपी वर्मा कॉलेज गेट के नजदीक हुई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस हत्या के पीछे की वजहों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला
जांच में सामने आया है कि मृतक संजीव कुमार पर पहले भी हमला हो चुका था। पुलिस इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है, हालांकि अन्य एंगल से भी जांच जारी है। मृतक के परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
इलाके में डर का माहौल
इस निर्मम हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी है। साथ ही संजीव कुमार की हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। यह वारदात बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।
पत्नी ने सुनाई आंखों देखी
मृतक संजीव कुमार की पत्नी निशा वर्णवाल (32) ने बताया कि वे लोग सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अभी घर से 700 मीटर दूर ही पहुंचे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाश हमारे पास आए। उसके आंखों के सामने ही बदमाशों ने पहले पति को चाकू से शरीर पर कई जगहों पर गोदा, फिर लगातार तीन गोली मार दी। घटना के बाद अपराधियों ने मेरे चेहरे पर दुपट्टा रखकर भी गोली चलाई। जब तक हम कुछ समझ कर उन लोगों को पकड़ पाते, उससे पहले ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
निशा वर्णवाल ने बताया कि पड़ोस के मोहित से करीब छह साल से उसके पति का जमीन विवाद चल रहा था। इस घटना से छह महीने पहले भी उसके पति पर इन लोगों ने फायरिंग करवाई थी। लेकिन उस समय उसके पति को कुछ नहीं हुआ था, वह बच गए थे। इस घटना को लेकर हम लोगों ने पुलिस को भी बताया था, लेकिन मोहित पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।