फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: CBI arrested a bank employee red handed while taking bribe from Central Bank, bribe in name of loan

Bihar News: लोन के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत पर बैंक पहुंची CBI; बैंक कर्मी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Mar 2024 06:01 PM IST
सार

बेतिया में सेंट्रल बैंक से सीबीआई की टीम द्वारा एक बैंक कर्मी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bettiah: CBI arrested a bank employee red handed while taking bribe from Central Bank, bribe in name of loan
बैंक में बुधवार दोपहर से ही जांच कर रही सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में लोन देने के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत पर सीबीआई की टीम बैंक पहुंच गई। जहां उसने एक बैंक कर्मी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम ने शाखा में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया। मामला जिले के चनपटिया में स्थित सेंट्रल बैंक का है। जहां पर बुधवार की दोपहर से ही सेंट्रल बैंक में सीबीआई की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल बैंक से सीबीआई की टीम द्वारा एक बैंक कर्मी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि चनपटिया नगर के मछलीहट्टा रोड निवासी राहुल कुमार का घर में ही कपड़े की दुकान है। वह बैंक से पांच लाख रुपया मुद्रा ऋण लेकर दुकान का संचालन करना चाहता था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रबंधक ने मुद्रा ऋण के लिए दुकानदार से 10 फीसदी रिश्वत कि मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायत की पुष्टि के लिए सीबीआई की टीम राहुल से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी ली। मामला सत्य प्रतीत होने पर टीम द्वारा शिकायतकर्ता को केमिकल उपलब्ध कराया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता राहुल कुमार बुधवार को बैंक पहुंचा और मैनेजर को घूस देने की कोशिश की। उन्होंने घूस के रुपये को बैंक में कार्यरत कर्मचारी दीपक कुमार को देने को बोला। शिकायतकर्ता राहुल ने जैसे ही रिश्वत दीपक को दिया, वैसे ही पीछे खड़ी सीबीआई के एक अधिकारी ने उसे दबोच लिया। जांच के क्रम में बैंक मैनेजर के ड्रॉ से करीब तीन लाख रुपया भी बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed