फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Villagers in turmoil over encroachment on Chhath Ghat bettiah today news in hindi

Bihar News: छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर तनाव, भू राजस्व कर्मचारियों को झेलना पड़ा विरोध

Sun, 19 Oct 2025 03:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 03:02 PM IST
सार

मझौलिया प्रखंड के परसा टोला केसोबन वार्ड संख्या 3 में छठ घाट पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गुस्सा जताया। जब भू राजस्व कर्मचारी स्थल का माप-जोख करने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Villagers in turmoil over encroachment on Chhath Ghat bettiah today news in hindi
लोगो को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत परसा टोला केसोबन वार्ड संख्या 3 में छठ घाट पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना उस समय हुई जब अंचल प्रशासन की ओर से एक भू राजस्व कर्मचारी जांच के लिए स्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने तीखे विरोध का सामना किया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मझौलिया थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आगामी छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच यह खबर फैलने से कि घाट के समीप कुछ प्रभावशाली लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है, गांव में भारी नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह घाट पीढ़ियों से सार्वजनिक स्थल रहा है, जहां गांव और आसपास के दर्जनों परिवार हर वर्ष सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करते हैं। “हमारी मां-बहनें यहां पीढ़ियों से घाट बनाकर पूजा करती हैं। अब अचानक कुछ लोग निजी स्वामित्व का दावा कर रहे हैं। यह हमारी आस्था पर हमला है,” उन्होंने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पहुंचे भू राजस्व कर्मचारी ने जब भूमि की स्थिति और माप-जोख का प्रयास किया, तभी कुछ लोगों ने तेज विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव में दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताने लगे।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को काबू में लिया। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया कि वे शांत रहें और किसी प्रकार की भीड़ या नारेबाजी से बचें।

ग्रामीणों ने एकमत होकर प्रशासन से मांग की कि छठ पूजा से पहले घाट पर से सभी अवैध कब्जे हटाए जाएं, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा, “छठ पर्व हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है। अगर घाट पर कब्जा हटाया नहीं गया तो हम धरना देंगे।”

लोगों ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में विधायक और अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न हो। पुलिस प्रशासन ने कहा कि छठ जैसे संवेदनशील पर्व को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मझौलिया थाना के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा, “प्रशासन सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए तत्पर है। छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। शांतिपूर्ण माहौल में अतिक्रमण हटाया जा रहा है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed