फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news One accused of raping a minor arrested police investigation today news in bettiah

Bihar News: 45 साल के अधेड़ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की मां विरोध जताने पहुंची तो साथियों ने पीटा

Sun, 12 Oct 2025 08:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत-मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत-मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 08:14 PM IST
सार

14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने आवेदन देकर बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bettiah bihar news One accused of raping a minor arrested police investigation today news in bettiah
फोटो मझौलिया थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नाबालिग की मां द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। उन्होंने बताया कि गांव का 45 वर्षीय ग्रहण मुखिया उनकी 14 वर्षीय बेटी को जबरन घर से खींचकर घर के पीछे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता की मां ने इस बात को लेकर आरोपी से पूछताछ की, तो आरोपी ग्रहण मुखिया सहित कुल सात लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पटना से मुजफ्फरपुर तक आग का कहर, टाटा वर्कशॉप, गोदाम और हार्डवेयर की दुकान राख, हुआ लाखों का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां से आवेदन प्राप्त हो गया है। आवेदन के आधार पर यह स्पष्ट है कि एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया है और आरोपी सहित सात लोगों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मुख्य आरोपी ग्रहण मुखिया पर दुष्कर्म और अन्य छह लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मारपीट के आरोपियों में से एक आरोपी रामदेव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म के मुख्य आरोपी ग्रहण मुखिया और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता नाबालिग को आवश्यक मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed