फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Married woman murdered for dowry police investigation today news in hindi

Bihar: दहेज की आग में जली एक और जिंदगी, गर्भवती विवाहिता की हत्या; बेटी ने फोन पर पिता को बताई थी ये बातें

Tue, 13 Jan 2026 01:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 01:27 PM IST
सार

पश्चिमी चंपारण के नवलपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के प्रयास का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Married woman murdered for dowry police investigation today news in hindi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत नवलपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सेमरी मन वार्ड में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किए जाने का गंभीर आरोप परिजनों ने लगाया है। मृतका की पहचान रुन्ना देवी (पति नीतीश मुखिया) के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

मृतका के पिता इनर देव मुखिया, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना नौतन, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। रुन्ना देवी दो छोटे बच्चों की मां थी और चार माह की गर्भवती भी थी। इसके बावजूद कथित रूप से उस पर अमानवीय दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन

अनहोनी की आशंका गहराने लगी
पिता ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना की पीड़ा साझा की थी। कुछ घंटे बाद जब दोबारा फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल भी बंद पाए गए। इससे अनहोनी की आशंका गहराने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए परिजन तत्काल सेमरी मन गांव पहुंचे। वहां घर से कुछ दूरी पर एक जलते हुए शव की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, जिससे शव का कुछ हिस्सा बचाया जा सका। यह दृश्य देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में मातम पसर गया।


ये भी पढ़ें- Jharkhand Crime: बोकारो में 6 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 13 मोबाइल फोन जब्त; पांच आरोपी बिहार के निकले

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चार माह की गर्भवती विवाहिता की इस दर्दनाक मौत ने एक बार फिर दहेज जैसी सामाजिक कुरीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed