फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bokaro police arrest six people in inter-state cyber fraud gang

Jharkhand Crime: बोकारो में 6 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 13 मोबाइल फोन जब्त; पांच आरोपी बिहार के निकले

Tue, 13 Jan 2026 10:01 AM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/बोकारो Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 10:01 AM IST
सार

झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Bokaro police arrest six people in inter-state cyber fraud gang
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने छह अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हरविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर चास थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरा-चास के वैष्णवी कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की गई, जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से पांच बिहार के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Jharkhand: पूर्व CM मनोहरलाल खट्टर का कांग्रेस पर हमला, मनरेगा को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में कितना बड़ा हुआ आंदोलन?: जानें आर्थिक हालात पर गुस्सा कैसे हिंसा में बदला, खामनेई के खिलाफ कौन; अब आगे क्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed