फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Body of kidnapped 10th class student found in Bettiah 10 lakh ransom was demanded

Bihar News: अपहृत 10वीं के छात्र का मिला शव, 10 लाख मांगी थी फिरौती, डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या

Tue, 15 Apr 2025 05:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

Crime News: एक दसवीं की छात्रा की हत्या कर दी गई है। छात्र की पहले अपहरण की गई, फिर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। डिमांड पूरी नहीं करने पर अपहरण के 72 घंटे बाद दसवीं के छात्र की हत्या हुई है।

विज्ञापन
Bihar News Body of kidnapped 10th class student found in Bettiah 10 lakh ransom was demanded
मृतक इम्तियाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक दसवीं की छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई है। छात्र की पहले अपहरण की गई, फिर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। डिमांड पूरी नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि अपहरण के 72 घंटे बाद दसवीं के छात्र की हत्या हुई है। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मल्दहिया गांव निवासी छात्र इम्तियाज (15) वर्षीय के रूप में की गई है। उसका शव मंगलवार सुबह मनगर टौलाहा के पास रेलवे लाइन के किनारे से बरामद हुआ।

विज्ञापन


देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या की है। मृतक की मां ने मिसरून खातून ने बताया, इम्तियाज 9वीं पास किया था और 10वीं में एडमिशन लेने वाला था। 12 अप्रैल यानी शनिवार को स्कूल गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। इसके बाद कॉल किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान मेरे फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था तुम्हारा लड़का हमारे कब्जे में है। 10 लाख रुपये का इंतजाम करो। ज्यादा होशियारी करोगे तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डीडीसी पर क्लर्क का कॉलर पकड़ गाली-गलौज करने का आरोप, विरोध में कलेक्ट्रेट के कर्मियों ने कामकाज किया ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शव मिलने की सूचना पाकर एसपी शौर्य सुमन खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। एसपी ने बताया, 'पीड़ित परिवार के बयान पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। हालांकि, पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि वे लोग शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराए।


इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस ने कहा था कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। लड़का मिल जाएगा। छात्र का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने वॉट्सएप पर परिजनों से 10 लाख रुपये की डिमांड की थी। शव मिलने के बाद इम्तियाज के घर पर मातम पसरा है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जदयू नेता मर्डर केस के तीन आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा, दो ने लखीसराय में ली थी शरण

वहीं, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इम्तियाज की हत्या घरेलू और जमीन विवाद में होने की आशंका है। पुलिस इस एंगल से जांच शुरू कर दी है। इम्तियाज की मां ने अपनी सास पर संदेह जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed