Bihar News: जदयू नेता मर्डर केस के तीन आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा, दो ने लखीसराय में ली थी शरण
नौ अप्रैल को चौथम में जदयू विधायक के भांजे एवं जदयू नेता कौशल सिंह की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में खगड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
विस्तार
खगड़िया में बीते नौ अप्रैल को बेलदौर के जदयू विधायक पन्ना सिंह पटेल के भांजे जदयू नेता कौशल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आठ नामजद आरोपियों में तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के मेदनीनगर निवासी बिजल सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी तथा पुत्र आशीष कुमार एवं उसी गांव के राजेश दास के पुत्र रितेश कुमार के रुप में की गई है। इनमें दो आरोपी आशीष एवं रितेश को पुलिस ने लखीसराय जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों अपने संबंधी के यहां रह रहे थे। मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर चौथम थाना कांड संख्या 90/25 दर्ज की गई थी। जिसको लेकर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम ने उक्त गिरफ्तारी गुप्त सूचना एवं तकनीकी आधार पर की है।
नौ अप्रैल को मारी गई थी गोली
दरअसल, नौ अप्रैल को जदयू नेता कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों के द्वारा उनकी बाइक को ठोकर मारा गया था। पत्नी ने जो एफआईआर किया है उसके अनुसार जैसे ही उनके पति की बाइक नीचे गिरी वैसे ही आरोपियों के द्वारा उनके पति के ऊपर कई राउंड फायरिंग किया गया। जिससे कौशल सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनकी मृत्यू इलाज के लिए जाने के क्रम मे हो गया।
भतीजे ने ही कर दी हत्या
बता दें कि इस घटना के बाद खगड़िया पुलिस पर कई सवाल खड़े किये जा रहे थे। वहीं घटना को अंजाम मृतक के भतीजे ने ही दी थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या की गई है। हालांकि एसपी की माने तो अभी मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारण का पता किया जा रहा है।
आठ दिनों से रैकी कर रहे थे अपराधी
गौरतलब है कि जदयू नेता की हत्या के पहले करीब आठ दिनों तक आरोपियों ने रैकी भी की थी। घटना के दिन नौ अप्रैल को घटना को अंजाम देने तक मृतक कौशल सिंह के सभी गतिविधी पर नजर बनाई गई थी, जिसके आधार पर इस घटना को अंजाम दिया गया। परिवार की माने तो मृतक प्रकाश सिंह की हत्या को लेकर उनकी रैकी विगत 8 दिनों से की जा रही थी।