{"_id":"6937e81653dfc3f27104d1a0","slug":"bettiah-bihar-news-in-road-accidend-one-dead-two-injured-police-investigation-today-news-in-hindi-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-3716050-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर
Tue, 09 Dec 2025 03:49 PM IST
तिरहुत ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेतिया
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 03:49 PM IST
सार
बेतिया में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब सरिसवा तुरहापट्टी नहर के पास तीन दोस्तों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
मृतक जहरूद्दीन आलम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। सरिसवा तुरहापट्टी नहर के पास तीन दोस्तों की बाइक अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में 19 वर्षीय जहरुद्दीन आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान भरवलिया गांव निवासी इमामुल देवान के बेटे जहरुद्दीन आलम (19) के रूप में हुई। घर का सबसे चंचल और मिलनसार बेटा, जिसकी घर लौटने की उम्मीद में मां पूरी रात जागती रही, लेकिन गांव में उसकी मौत की खबर पहुंचते ही परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, गंभीर रूप से घायल जमशेद आलम और फैयाज आलम—दोनों जहरुद्दीन के हमउम्र व उसके करीबी दोस्त—को जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पढे़ं: अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर परिवारों का हंगामा, समस्तीपुर डीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात तीनों दोस्त सरिसवा बाजार में एक परिचित की शादी में गए थे। भोज खाकर वे हंसी-मजाक करते हुए लौट रहे थे। रात के सन्नाटे में तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि जहरुद्दीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के कुछ ही मिनट बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे टूटी पड़ी बाइक और खून से लथपथ युवकों को देखा। उसी समय सूचना पाकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। दुर्घटना के बाद भरवलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग गम में डूबे हैं क्योंकि तीनों दोस्त बचपन से साथ बड़े हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि किसे पता था कि शादी के गीतों से शुरू हुई यह रात इतनी भयावह खामोशी में बदल जाएगी।