फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah News: Accusation of strangling married woman to death for dowry, husband arrested

Bihar News: दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप, मायके वालों का फूटा गुस्सा; पति गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2025 06:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 06:56 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में होली के दिन विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
Bettiah News: Accusation of strangling married woman to death for dowry, husband arrested
मृतका सलोनी सिंह का शादी के दौरान का फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। यह घटना खिरिया घाट की है। जहां 24 वर्षीय सलोनी सिंह की मौत के बाद परिजनों ने दावा किया है कि होली के दिन उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2022 में बिट्टू कुमार सिंह (28) से हुई थी, जो योगपट्टी ब्लॉक में ग्रामीण आवास सहायक के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:नहीं मिली बाइक तो दहेज की बलि चढ़ी गुड़िया; ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, सदमे में मायके वाले
विज्ञापन

 
शादी के बाद से बढ़ी दहेज की मांग
परिजनों के मुताबिक, शादी के समय दहेज में 10 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन शादी के एक साल बाद ही पति और ससुराल वाले अतिरिक्त 10 लाख और एक बुलेट बाइक की मांग करने लगे। जब यह मांग पूरी नहीं हो सकी तो सलोनी पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शव को बेड पर छोड़कर फरार होने की कोशिश
घटना वाले दिन विजय बहादुर सिंह खुद बेटी को लेने उसके ससुराल पहुंचे। जहां उन्होंने सलोनी का शव बेड पर पड़ा देखा और आरोपी पति को मौके से भागते हुए पकड़ लिया। सलोनी के गले पर गला दबाने के स्पष्ट निशान मिले हैं। मृतका के साथ उसकी दो साल की बेटी भी घर में मौजूद थी, जो घटना के वक्त दूसरे कमरे में सो रही थी।

 
आरोपी पति हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पति बिट्टू कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है। वहीं, ससुराल के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Love Affair:देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत; जहर खाने से महिला की मौत, युवक की हालत पर गहराया रहस्य
 
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सदर एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed