फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa: When bike was not given, Gudiya was sacrificed for dowry, in-laws accused of murder, parents in shock

Bihar News: नहीं मिली बाइक तो दहेज की बलि चढ़ी गुड़िया; ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, सदमे में मायके वाले

Fri, 14 Mar 2025 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Mar 2025 04:11 PM IST
सार

Saharsa News: मृतका के परिजनों ने बताया कि शुरू से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान करते थे। होली के दिन जब घर-घर खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, उस समय यह खबर आग की तरह फैल गई, जिससे मृतका के मायके और गांव दोनों जगह मातम पसर गया।

विज्ञापन
Saharsa: When bike was not given, Gudiya was sacrificed for dowry, in-laws accused of murder, parents in shock
परिजन कर रहे इंसाफ की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में दहेज के लोभ ने एक और बेटी की जिंदगी छीन ली। जिले के बसनही थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज में बाइक न मिलने पर 21 वर्षीय विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं, जिससे मामला और अधिक संदेहास्पद हो गया है।

विज्ञापन

 
मायके वालों ने बताया दहेज हत्या
जानकारी के अनुसार, बसनही थाना क्षेत्र के बलेता निवासी दीपक कुमार की पत्नी गुड़िया की मौत हो गई है। मृतका के पिता मनोज यादव मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के उदाकिशुनगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले लगातार बाइक की मांग कर रहे थे। लेकिन जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो गुड़िया को प्रताड़ित किया जाने लगा और अंततः उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime:दिनदहाड़े दंपती को चाकू से गोदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल; मासूम बच्चों के सामने घटी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर मातम में बदला माहौल
गुड़िया की शादी एक साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से बड़े धूमधाम के साथ दीपक कुमार से की गई थी। परिजनों ने बताया कि शुरू से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान करते थे। होली के दिन जब घर-घर खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, उस समय यह खबर आग की तरह फैल गई, जिससे मृतका के मायके और गांव दोनों जगह मातम पसर गया। लोगों ने बताया कि गुड़िया खुशमिजाज और मिलनसार लड़की थी, उसकी मौत से हर कोई स्तब्ध है।


 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही बसनही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

 
गौरतलब है कि इसी सप्ताह सोमवार को सहरसा सदर थाना क्षेत्र के वार्ड-26 में भी एक विवाहिता पूजा शुक्ला की फांसी लगाकर मौत हो गई थी, जिसमें मायके वालों ने पति पर दूसरी महिला से प्रेम संबंध का आरोप लगाया था। उस मामले में पुलिस ने पति अमृत सागर शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लगातार हो रहे इस तरह के मामलों ने दहेज प्रथा और वैवाहिक संबंधों में बढ़ती असहिष्णुता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News:विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सड़क जाम कर परिजनों का प्रदर्शन, पति गिरफ्तार
 
इंसाफ की मांग में जुटे परिजन
गुड़िया की मौत ने न सिर्फ उसके परिवार को तोड़ कर रख दिया है, बल्कि समाज में एक बार फिर दहेज रूपी दानव की भयावहता को उजागर कर दिया है। परिजनों ने मांग की है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि किसी और बेटी की जान इस लोभ की बलि न चढ़े। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed